कला संकाय में मिहिजाम के प्रवीण यादव बने जिला टॉपर

मिहिजाम. राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय मिहिजाम के छात्रों ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर मान बढ़ाया है.

प्रतिनिधि, मिहिजाम. राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय मिहिजाम के छात्रों ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर मान बढ़ाया है. प्रथम स्थान पर कला संकाय में रहे प्रवीण कुमार यादव व वाणिज्य संकाय के पवन केशरी साधारण परिवार से हैं. प्रवीण कुमार यादव ने 92.6 प्रतिशत के साथ कुल 463 अंक प्राप्त किया है. प्रवीण यादव के पिता फकीरा यादव दूध व्यवसायी है तथा माता शोभादेवी गृहिणी हैं. प्रवीण भविष्य में आर्मी आफसर बन कर देश की सेवा करना चाहते हैं. प्रवीण ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षको को दिया है. वहीं वाणिज्य संकाय में जिले में प्रथम स्थान पर रहे पवन केशरी 86.4 प्रतिशत के साथ 432 अंक प्राप्त हुआ है. पवन केशरी के पिता पारस केशरी नगर के पालबगान में एक छोटे से किराना दुकान चलाते हैं. माता सुनीता केशरी गृहिणी है. पवन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है. पवन केशरी बैंक अधिकारी बनकर देश की वित्तीय सेवा में योगदान करना चाहते हैं. जीत मंडल ने प्राप्त किया पांचवां स्थान बिंदापाथर. प्लस टू उच्च विद्यालय, मंझलाडीह के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. विज्ञान संकाय में छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाकर अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया है. जीत मंडल ने 459 अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, बल्कि पूरे जिले में पंचम स्थान प्राप्त किया. वहीं पायल महतो ने 448 अंक के साथ दूसरा, रिया महतो ने 436 अंक के साथ तीसरा, अनूप गोराई ने 432 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा निलेश कुमार (428), रितेश गोराई (428), संदीप कर (427), प्रतिक्षा मंडल (424), सोमा यादव (412) एवं सृष्टि कुमारी (407) ने अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है. इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >