सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस सक्रिय

नारायणपुर. सरस्वती पूजा में विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर नारायणपुर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है.

प्रतिनिधि, नारायणपुर. सरस्वती पूजा में विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर नारायणपुर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है. बुधवार को डोकीडीह, मुरलीपहाड़ी, लटैया मोड़, लखनुडीह मोड़, आमजोरा, बिहाजोरी, शहरपुर एवं सबनपुर में एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी तथा नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में ग्रामीणों व पूजा समिति के सदस्यों की बैठक हुई. एसडीपीओ ने कहा कि सरस्वती पूजा आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का पर्व है, जिसे आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति, जबरन चंदा वसूली, अश्लील गीत-संगीत अथवा हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि पूजा पंडालों में समय-सीमा का पालन किया जाए. देर रात तक शोर-शराबा न हो. कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें. बैठक में उपस्थित ग्रामीणों एवं पूजा समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया.कहा कि वे पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में हरसंभव मदद करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >