पीएलवी ने बच्चों को नशा से दूर रहने के लिए किया जागरूक

डालसा, जामताड़ा के तत्वावधान में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है.

जामताड़ा. डालसा, जामताड़ा के तत्वावधान में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. बुधवार को करमाटांड़ प्रखंड के बाड़ापहाड़ी प्राथमिक विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बाल विवाह, नशा मुक्ति व बाल श्रम जैसे सामाजिक बुराइयों के खिलाफ बच्चों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. पीएलवी राजेश बेसरा ने बच्चों को हिन्दी और संताली भाषा में समझाया कि नशा करने वाला व्यक्ति कैसे अपने परिवार और आसपास में अशांति फैलाता है. इससे समाज में कितना बुरा असर पड़ता है. इसलिए इसे लोगों को पूरी तरह से त्यागना चाहिए. उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें. शिक्षकों ने भी बच्चों को बाल विवाह, मानसिक प्रताड़ना और कानूनी दुष्परिणामों के बारे में बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >