जामताड़ा. शहर के राजबाड़ी में विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया. डॉन ड्रग नशा मुक्ति को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. पीएलवी ने नशा न करने की सलाह लोगों को दी. वही जल दिवस पर लोगों से कहा कि जल जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है, जल को जीवन कहा जाता है. बिना पानी के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. हम पानी का उपयोग पीने, खाना पकाने, नहाने, कपड़े धोने, साफ-सफाई और खेती जैसे कई कार्यों में करते हैं. हमें जल का बर्बाद नहीं करना चाहिए. जल का सही उपयोग सभी को करना चाहिए. जल संरक्षण हमारा कर्तव्य है. जल जिस प्रकार से हर मनुष्य के लिए जरूरी है. इस तरह से पृथ्वी पर रहने वाले हर प्राणी जीव जंतु, पेड़ पौधों के लिए भी जल उतना ही महत्वपूर्ण है. पृथ्वी की सतह का 71 प्रतिशत हिस्सा जल से ढका हुआ है. मौके पीएलवी अमित कुमार मिश्रा, निताई मंडल, राजेश दत्त आदि थे.
पीएलवी ने लोगों को दी नशा न करने की सलाह
जामताड़ा. शहर के राजबाड़ी में विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया. डॉन ड्रग नशा मुक्ति को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.
