नाइट क्रिकेट में पिंडारी-11 बना विजेता व सिंधी-11 उपविजेता

जामताड़ा. ईद पर सरखेलडीह-पाकडीह में केजीएन क्लब ने शनिवार को नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया.

जामताड़ा. ईद पर सरखेलडीह-पाकडीह में केजीएन क्लब ने शनिवार को नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. टूर्नामेंट का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, नेशनल ह्यूमन राइट एंड जस्टिस मूवमेंट के केंद्रीय सचिव हाफिज एहतेशामुल मिर्जा, झारखंड प्रदेश महासचिव अकबर अंसारी, कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव तनवीर आलम, मुखिया स्टेनशीला हेंब्रम एवं राजेश मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया. फाइनल मुकाबला सिंधी-11 और पिंडारी-11 के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पिंडारी-11 ने 5 ओवर में 60 रनों का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंधी-11 की टीम निर्धारित ओवरों में 34 रन ही बना सकी. इस प्रकार पिंडारी- 11 ने 26 रनों से शानदार जीत दर्ज की. तालिब खान को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. अनु मिर्जा ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द सीरीज एवं बेस्ट बैट्समैन का खिताब अपने नाम किया. वहीं आफताब को बेस्ट बॉलर के रूप में सम्मानित किये गये. समापन पर मुखिया गुल मोहम्मद, झामुमो युवा नेता सादिक अंसारी, वार्ड सदस्य मुस्तफा अंसारी ने विजेता टीम पिंडारी-11 को 20,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया. उपविजेता टीम सिंधी-11 को 15,000 रुपये नकद एवं कप देकर सम्मानित किया गया. मौके पर शमशेर आलम, इरशाद अंसारी, असदुल अंसारी, ताहा अंसारी, छोटे खान, राजा अंसारी, चीकू, याकूब अंसारी, नादिस आलटू थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >