पैसेंजर बस से टकराकर पिकअप गिरा तालाब में

बिंदापाथर. दुमदुमी (सोरेनपाड़ा) के समीप चंचला पैसेंजर बस और एक पिकअप के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. पिकअप सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरा. दुर्घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई.

फोटो – 09 तालाब में गिरा पिकअप प्रतिनिधि, बिंदापाथर. मुर्गाबानी-नाला मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दुमदुमी (सोरेनपाड़ा) के समीप चंचला पैसेंजर बस और एक पिकअप के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसके बाद पिकअप सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरा. इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई. जानकारी के अनुसार, चंचला पैसेंजर बस नाला से मुर्गाबानी जा रही थी. मुर्गाबानी से आ रहा पिकअप संख्या (जेएच 21ई 2806) अचानक अनियंत्रित हो गया और बस से टकरा गया. हादसे को देखकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. बिंदापाथर पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने तालाब में गिरे पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >