संध्या चौपाल में लोगों को मतदान के लिए किया गया जागरूक

कुंडहित पंचायत में संध्या चौपाल का किया गया आयोजन

कुंडहित. स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है. शुक्रवार की शाम मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कुंडहित पंचायत अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में बीडीओ जमाले राजा व सीओ अमित किस्कू के नेतृत्व में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया. इस दौरान आम मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी गयी. संध्या चौपाल में लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से मतदान करने की अपील की गयी. कहा कि लोकतंत्र को जीवित व जागृत बनाये रखने के लिए मतदान अति आवश्यक है. लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को मतदान होना है. इस दिन एक-एक मतदाता सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करें. मतदान के लिए दूसरे को भी प्रेरित कर. बूथ तक ले जायें. इस बार के चुनाव में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य रखा गया है. लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी का मतदान करना जरूरी है. मौके पर प्रखंड सह अंचल कर्मी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >