डंपर चालक की लापरवाही से लोगों की हो रही मौत : भाजपा नेत्री

भाजपा नेत्री बबीता झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि डंपर चालक की लापरवाही से आए दिन लोग काल के गाल में समा रहे हैं.

जामताड़ा. भाजपा नेत्री बबीता झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि डंपर चालक की लापरवाही से आए दिन लोग काल के गाल में समा रहे हैं. शुक्रवार को एक शिक्षिका की मौत डंपर की चपेट में आ जाने से हुई थी. हमेशा यह देखने को मिलता है कि डंपर चालक की लापरवाही से किसी ना किसी की मौत हो जाती है. कहा कि सड़क पर चल रहे डंपर से लोगों को खतरा है. बताया कि पूर्व के डीटीओ और एमवीआइ ने कई डंपरों को ब्लैकलिस्टेड किया था. वैसे डंपर भी अभी सड़क पर सरपट दौड़ रहे हैं. उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि मामले काे संज्ञान में लेकर अविलंब डंपर चालकों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >