नारायणपुर. पंचायत सचिवों को अब अनिवार्य रूप से अपने-अपने ही आवंटित पंचायत भवन में ही आवास करना होगा. इस संबंध में उपायुक्त ने दो दिन पूर्व बीडीओ को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं. शनिवार को प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता ने भी सभी पंचायत सचिवों को कड़े निर्देश जारी किए. पत्र में कहा गया है कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी और सुचारू क्रियान्वयन के लिए पंचायत सचिवों का पंचायत मुख्यालय में रहना आवश्यक है. डिजिटल पंचायत व्यवस्था के तहत पंचायत भवनों में बायोमेट्रिक उपस्थिति सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी है, बावजूद इसके कई पंचायत सचिव पंचायत भवन में निवास को लेकर उदासीन बने हुए हैं. प्रभारी बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों अपने-अपने पंचायत भवन में रहना सुनिश्चित करने को कहा है. कहा कि यदि कोई पंचायत सचिव अनुपस्थित पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.
पंचायत भवन में ही रहें पंचायत सचिव : प्रभारी बीडीओ
नारायणपुर. पंचायत सचिवों को अब अनिवार्य रूप से अपने-अपने ही आवंटित पंचायत भवन में ही आवास करना होगा.
