ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने के लिए पंचायतों में लगायें शिविर

जामताड़ा. प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड प्रमुख लुखीमुनी सोरेन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी.

फोटो – 06 बैठक में उपस्थित बीडीओ अबिश्वर मुर्मू, उपप्रमुख नरेश तुरी व अन्य प्रतिनिधि, जामताड़ा. प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड प्रमुख लुखीमुनी सोरेन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में स्वास्थ्य, पेयजल, पोषण, कृषि, उत्पाद, वन विभाग और अन्य विकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी ने पंचायत स्तर पर आम बीमारियों के उपचार के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पंचायतों में ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाय. एनीमिया जैसी बीमारियों की रोकथाम तथा रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाय. सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जाने वाले अल्पाहार और पोषण आहार से संबंधित जानकारी दीवार लेखन के माध्यम से प्रदर्शित किया जाय, ताकि ग्रामीणों में पोषण के प्रति जागरुकता बढ़ सके. बैठक में आपूर्ति विभाग और सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि किसानों से धान की खरीद सीधे जामताड़ा के लैंप्स के माध्यम से की जा रही है. धान का समर्थन मूल्य 2450 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है, जिससे किसानों को उचित मूल्य मिल सके. वहीं, वन विभाग ने बताया कि विभाग को सड़क किनारे 12,800 पौधे लगाने का निर्देश मिला है. इसके लिए जल्द ही अभियान चलाया जायेगा. वहीं उत्पाद विभाग ने जानकारी दी कि चालू वित्तीय वर्ष में विभाग का राजस्व संग्रह 102 प्रतिशत तक पहुंच चुका है. पीएचइडी से पियलसोला, मोहरा आदि आंगनबाड़ी केंद्रों में खराब चापाकलों की मरम्मत कराने का अनुरोध किया गया. इस पर प्रखंड प्रमुख लुखीमुनी सोरेन ने निर्देश दिया कि अप्रैल से पहले पेयजल से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान मिशन मोड में किया जाय. बैठक में बीडीओ सह सीओ अबिश्वर मुर्मू, उप प्रमुख नरेश तुरी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निलेश कुमार, पंचायती राज प्रखंड समन्वयक इंद्रजीत मंडल सहित एइ, जेइ, कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >