रामनवमी पर जामताड़ा में निकली शोभा-यात्रा, मंत्री व डीसी ने भांजे लाठी-डंडे

जामताड़ा. रामनवमी के पावन अवसर पर जामताड़ा शहर के तीन प्रमुख स्थानों से भव्य शोभा यात्राएं निकाली गईं.

– गांधी मैदान में शिव तांडव मंडली ने किया आकर्षक प्रदर्शन संवाददाता, जामताड़ा. रामनवमी के पावन अवसर पर जामताड़ा शहर के तीन प्रमुख स्थानों से भव्य शोभा यात्राएं निकाली गईं, जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. पहली शोभा यात्रा हटिया रोड स्थित शिव मंदिर से, दूसरी नामुपाड़ा हनुमान मंदिर से और तीसरी दुमका रोड स्थित शिव मंदिर से निकाली गई. तीनों स्थानों से निकले अखाड़ा दल पूरे शहर का भ्रमण करते हुए गांधी मैदान पहुँचे, जहाँ सभी का जमावड़ा हुआ. वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, डीसी रवि आनंद, एसपी राजकुमार मेहता सहित अन्य अधिकारियों ने हटिया शिव मंदिर, जामताड़ा का दौरा किया, जहां उन्होंने अखाड़ों में पहुंचकर लाठी एवं तलवार भांजते हुए पारंपरिक युद्धकला के शानदार करतब दिखाये. सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक एकता से है. सभी धर्मों और परंपराओं का सम्मान करते हुए एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटना ही सच्चे समाज की पहचान है. उन्होंने कहा कि रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. शोभा यात्रा के दौरान अखाड़ा समितियों के युवाओं ने पारंपरिक लाठी-डंडा खेल का शानदार प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों ने अपने हैरतअंगेज करतब से लोगों को रोमांचित कर दिया. ढोल-नगाड़ों की गूंज और जय श्री राम के नारों से पूरा वातावरण गूंजायमान रहा. वहीं गांधी मैदान में शिव तांडव मंडली व अमृतसरी जत्था ने काफी आकर्षक प्रदर्शन किया. गांधी मैदान में आयोजित इस जमावड़े में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और अखाड़ा के प्रदर्शन का आनंद लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >