नारायणपुर में अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य

नारायणपुर. प्रखंड मुख्यालय सहित कोरीडीह में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है.

नारायणपुर. प्रखंड के नारायणपुर सहित कोरीडीह में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. मंगलवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया. विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भक्ति गीतों से गुंजायमान हो उठा. छठ व्रतियों ने दिनभर उपवास रखकर संध्या समय नदी व तालाब किनारे बने घाटों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. पारंपरिक वेशभूषा में सजे व्रतियों ने फल, ठेकुआ, नारियल और अन्य प्रसाद से सूप सजाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया. घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता की भी व्यवस्था की गयी थी. स्थानीय युवाओं और प्रशासन ने सहयोग किया. बुधवार की प्रातःकालीन बेला में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही इस चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >