नाला के 11 किसानों के बीच चलंत सोलर पंप वितरित

नाला. प्रखंड कार्यालय परिसर में बीटीएम गंगाधर मंडल ने 11 किसानों के बीच सोलर पंप का वितरण किया.

प्रतिनिधि, नाला. प्रखंड कार्यालय परिसर में बीटीएम गंगाधर मंडल ने किसान समृद्धि योजना के तहत 90 प्रतिशत अनुदान पर 11 किसानों के बीच एलपैक्स कंपनी का चलंत सोलर पंप का वितरण किया. कंपनी के वितरक दिनेश कुमार यादव की उपस्थिति में किसान सोनहरी हेंब्रम, बिना मंडल, परिमल माजी, प्रदीप कुमार मंडल, परिमल घोष, अरुण कुमार मंडल, प्रतिमा घोष, परिमल मंडल, बी झा, गोपाल राउत यह चलंत सोलर पंप प्रदान किया गया. श्री यादव ने किसानों से कहा कि किसानों की सुविधा के लिए यह पंप सौर ऊर्जा से संचालित होता है. एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाने के लिए ट्रॉली एवं आवश्यक उपकरण भी लगाए गए हैं. किसानों की आय में वृद्धि होने व आत्मनिर्भर बनने की दिशा में यह उपकरण वर्तमान समय में काफी कारगर साबित हो रहा है. सोलर पंप के संचालन के बारे में किसानों को आवश्यक जानकारी दी. उन्हें कहा गया कि जल्द ही टेक्नीशियन किसानों के घर में जाकर इस उपकरण को व्यवस्थित ढंग से चालू कर दिखाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >