फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी किट वितरित

नारायणपुर. बुधुडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को फाइलेरिया के मरीजों के बीच एमएमडीपी किट व चप्पलों का वितरण किया गया.

नारायणपुर. बुधुडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को फाइलेरिया के मरीजों के बीच एमएमडीपी किट व चप्पलों का वितरण किया गया. कुल 28 फाइलेरिया मरीजों को एमएमडीपी (मॉर्बिडिटी मैनेजमेंट एंड डिसएबिलिटी प्रिवेंशन) किट प्रदान किया गया. यह किट फाइलेरिया रोग के प्रबंधन एवं उससे होने वाली जटिलताओं को कम करने में सहायक है. किट में दवाएं एवं अन्य आवश्यक सामग्री शामिल हैं, जो मरीजों को नियमित देखभाल और स्वच्छता बनाए रखने में मदद करती है. इसके अतिरिक्त चार मरीजों को विशेष कॉस्मेटिक चप्पल भी वितरित किया गया, ताकि वे पैरों की सुरक्षा एवं स्वच्छता का ध्यान रख सके. चिकित्सकों ने बताया कि फाइलेरिया एक जटिल एवं दीर्घकालिक रोग है, जो विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक पाया जाता है. समय पर उपचार, नियमित दवा के सेवन और साफ-सफाई से इसके प्रभाव को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. मौके पर प्रफुल्ल रवानी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >