मृतक एसआइ के परिजनों से मिले मंत्री

ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी सड़क दुर्घटना में मारे गए स्पेशल ब्रांच के एसआइ जैनेंद्र रजक के परिजन से मिले.

मिहिजाम. ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी सड़क दुर्घटना में मारे गए स्पेशल ब्रांच के एसआइ जैनेंद्र रजक के परिजन से मिले. मंत्री मिहिजाम की बंगाल सीमा पर डोमदहा स्थित उनके पिता के आवास पर पहुंचे थे. इस घटना पर दुख जताया. मंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में आपके परिवार के साथ हूं. आश्वासन दिया कि आगे का जो भी कार्य होगा हम आपके साथ हैं. कहा आज से मैं आपका परिवार का सदस्य हूं. मौके पर राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, कांग्रेस के परवेज रहमान, अरुण दास, संजीत ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >