जामताड़ा के वरिष्ठ नागरिकों ने गैस की होम डिलीवरी को लेकर दिया ज्ञापन

जामताड़ा. शहर में रसोई गैस की अव्यवस्थित आपूर्ति को लेकर गुरुवार को चंडीदास पुरी के नेतृत्व में शहर के वरिष्ठ नागरिक एसडीओ अनंत कुमार से मिले.

संवाददाता, जामताड़ा. शहर में रसोई गैस की अव्यवस्थित आपूर्ति को लेकर गुरुवार को चंडीदास पुरी के नेतृत्व में शहर के वरिष्ठ नागरिक एसडीओ अनंत कुमार से मिले. इस अवसर पर गैस की होम डिलीवरी न मिलने से उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रसोई गैस की ऑनलाइन बुकिंग समय पर कर दी जाती है, इसके बावजूद भी गृहणियों व वरिष्ठ नागरिकों को सिलिंडर की होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है. शहर के कई क्षेत्रों में लोगों को गैस एजेंसी के बाहर लंबी कतारों में खड़े रहना पड़ता है. वृद्धजन और बीमार लोग चार-पांच किलोमीटर दूर जाकर लाइन में घंटों खड़े नहीं हो सकते, इसलिए यह समस्या उनके लिए और भी गंभीर है. वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि होम डिलीवरी की अनिवार्यता के बावजूद गैस एजेंसी मनमाने ढंग से सिलिंडर वितरित कर रही है, जिससे उपभोक्ताओं में असंतोष है. कई लोग शिकायत करते हैं कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी उन्हें केवल एजेंसी पहुँचने पर ही सिलिंडर मिलता है. इससे न केवल परेशानी बढ़ रही है, बल्कि कई जगहों पर गैस की कालाबाजारी की आशंका भी बढ़ रही है. एसडीओ ने समस्या को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि गैस सप्लाई से जुड़ी शिकायतों की जांच कर कार्रवाई की जायेगी. एजेंसियों को निर्धारित नियमों के तहत उपभोक्ताओं को समय पर होम डिलीवरी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >