जामताड़ा. मुंबई के एक हाई प्रोफाइल व्यक्ति के खाते से 6 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने करमाटांड़ में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बुधवार को महाराष्ट्र के कफ परेड, मुंबई थाने की पुलिस टीम करमाटांड़ पहुंची और थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी के साथ कार्रवाई की. पुलिस ने ईदगाह मोड़ के फूकबंदी गांव से मजहर आलम को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि मजहर आलम ईदगाह मोड़ स्थित अलीफा हार्डवेयर दुकान का संचालक है. पुलिस ने उसके घर से एक एप्पल मोबाइल फोन सहित कुल पांच मोबाइल जब्त किए हैं, जिसका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जाता है. सब इंस्पेक्टर रूपेश राजेंद्र भागवत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कफ परेड मुंबई थाना कांड संख्या 52/26 के तहत मामला दर्ज है. आरोपी को लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. इस गिरोह में और भी कई लोग शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
साइबर ठगी मामले में करमाटांड़ से मजहर आलम गिरफ्तार
जामताड़ा. साइबर ठगी के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने करमाटांड़ में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
