तेतरियाटांड़ में नाबालिग बच्ची की रुकवाई गयी शादी

नारायणपुर. तेतरियाटांड़ में एक नाबालिग बच्ची की शादी प्रशासन ने समय रहते रुकवा दिया.

नारायणपुर. तेतरियाटांड़ में एक नाबालिग बच्ची की शादी प्रशासन ने समय रहते रुकवा दिया. जानकारी के अनुसार 15 वर्ष 4 माह की बच्ची की शादी 19 तारीख को तय थी. इस संबंध में जिला चाइल्ड लाइन को शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर प्रशासन तुरंत हरकत में आया. बीडीओ सह बाल विवाह निषेध पदाधिकारी देवराज गुप्ता के निर्देश पर आइसीडीएस की पर्यवेक्षिका नियोति दास, बीडब्ल्यूओ दिवाकर, पंचायत सचिव दिलीप मंडल गांव पहुंचे. बच्ची के परिवार से बातचीत की. इस दौरान अधिकारियों ने बच्ची के अभिभावकों को बाल विवाह के दुष्परिणाम व इसके उल्लंघन पर होने वाले कानूनी कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी. समझाने के बाद बच्ची के पिता ने शपथ-पत्र देकर आश्वासन दिया कि वे अपनी पुत्री की शादी 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ही करेंगे. अधिकारियों ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, जिसे समाप्त करने के लिए समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >