संवाददाता, जामताड़ा. डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक हुई. इस दौरान स्पॉन्सरशिप योजना के 60 आवेदनों सहित विभिन्न दस्तावेजों का अवलोकन कर समीक्षा की गयी. एक वर्ष लाभ प्राप्त कर चुके 103 लाभुकों का फॉलोअप कर आय प्रमाण-पत्र एवं विद्यालय स्तर से जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर उन्हें रेगुलर करने का निर्देश दिया. इस कार्य के लिए डीइओ/डीएसइ से पत्राचार कर सहयोग लेने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को इस योजना का लाभ मिले, इसके लिए वृहत प्रचार-प्रसार करें और जागरुकता फैलाएं. वहीं, सीडब्ल्यूसी को विभिन्न आवेदनों के कारण सहित समयबद्ध प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. जिला बाल संरक्षण इकाई में विभिन्न स्तरों पर कर्मियों की कमी को देखते हुए संविदा के आधार पर कुल 09 पदों पर नियुक्ति के लिए पूर्व से प्रकाशित विज्ञापन के आलोक में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गयी. उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने के विभिन्न बिंदुओं पर निर्देश दिया. मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अंजू पोद्दार सहित अन्य मौजूद रहे.
सीडब्ल्यूसी में रिक्त पदों पर जल्द करें नियुक्ति : डीसी
जामताड़ा. डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक हुई.
