प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लेकर किया जागरूक

जेबीसी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के इको क्लब की ओर से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया.

जामताड़ा. जेबीसी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के इको क्लब की ओर से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. इको क्लब के छात्रों ने विद्यालय से प्लास्टिक चुनकर डस्टबिन में डालकर सफाई की. बच्चों की ओर से प्लास्टिक हटाओ, धरती बचाओ नारे लगाये गये. कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य सुशील मरांडी, इको क्लब के नोडल उमेश चंद्र मिश्र, शिक्षक एबीमाइल टुडू, जैनुल अंसारी, नसीम अंसारी, सिद्दीक अंसारी, शांतिपद गोप, बलदेव मुर्मू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >