कथा श्रवण से जीवन के संकट होते हैं दूर : कथावाचक

बिंदापाथर. सिमलडूबी पंचायत अंतर्गत मंझलाडीह गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण शुरू हो गया है.

प्रतिनिधि, बिंदापाथर सिमलडूबी पंचायत अंतर्गत मंझलाडीह गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण शुरू हो गया है. इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया है. बजरंगबली मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है. कथा के प्रथम दिन वृंदावन धाम के कथावाचक श्रीहित कुलदीप कृष्णा जी महाराज ने श्रीमद्भागवत महात्म्य का भावपूर्ण वर्णन किया. उन्होंने कहा कि परमात्मा समय-समय पर पृथ्वी पर अवतार लेते हैं और अपनी लीलाओं के माध्यम से जीवों का कल्याण करते हैं. अपने भक्तों की सच्ची पुकार अवश्य सुनते हैं. उन्होंने कहा कि जब भी पृथ्वी पर भगवान का गुणगान होता है, तब देवता भी यहां जन्म लेने के लिए लालायित रहते हैं. कहा कि कथा का श्रवण करने से मनुष्य को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति होती है, जो अंततः मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है. उन्होंने राजा परीक्षित का उदाहरण देकर समझाया कि किस प्रकार भागवत श्रवण से जीवन के संकट दूर होते हैं और मुक्ति संभव होता है. उन्होंने यह भी बताया कि श्रीमद्भागवत पुराण अठारह पुराणों में अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें भगवान श्री कृष्ण को सर्वोच्च रूप में प्रस्तुत किया गया है. यह ग्रंथ जीव, जगत और परमात्मा के संबंधों का गहन ज्ञान प्रदान करता है. मनुष्य को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए आध्यात्मिक उन्नति की प्रेरणा देता है. कार्यक्रम के दौरान मधुर भजन-कीर्तन ने वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >