नारायणपुर. पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत मंगलवार को नावाडीह पंचायत स्थित सभाकक्ष में वार्ड सदस्यों, ग्रामीणों एवं जलसहियाओं की बैठक हुई. इस अवसर पर क्षेत्र में बंद चापानल, जलमीनार एवं कुआं की सूची तैयार की गयी. सीओ देवराज गुप्ता ने कई बंद पड़े चापानलों का स्थल निरीक्षण किया. मिस्त्री को तत्काल सभी खराब चापानलों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया, ताकि आम लोगों को पेयजल की समस्या से राहत मिल सके. बैठक में यह भी सामने आया कि कुछ स्थानों पर ग्रामीणों ने चापानलों में अवैध रूप से निजी मोटर लगाकर उपयोग के लिए घेर लिया है, जिससे आम लोगों को पेयजल आपूर्ति में परेशानी हो रही है. इस पर सीओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित लोगों को 12 घंटे के भीतर अवैध मोटर हटाने का निर्देश दिया. इस संबंध में सूचना संबंधित जलसहियाओं को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया. मौके पर प्रखंड समन्वयक लाल मोहम्मद, जलसहिया पूर्णिमा मिश्रा आदि मौजूद थे.
नावाडीह पंचायत में खराब चापानलों की सूची तैयार
नारायणपुर. पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत मंगलवार को नावाडीह पंचायत स्थित सभाकक्ष में वार्ड सदस्यों, ग्रामीणों एवं जलसहियाओं की बैठक हुई.
