चंचला मंदिर के बाहर से बाइक चोरी, शिकायत दर्ज

जामताड़ा. शहर में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. मामला सोमवार की शाम का है, जहां चंचला मंदिर के समीप से एक बाइक चोरी हो गयी.

जामताड़ा. शहर में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला सोमवार शाम का है, जहां चंचला मंदिर के समीप से एक बाइक चोरी हो गयी. जानकारी के अनुसार, राजबाड़ी निवासी राजकुमार पाल (राजा) सोमवार शाम करीब 7:30 बजे चंचला मंदिर गेट के बाहर अपनी बाइक (जेएच 21 एच 1792) खड़ी कर आरती में शामिल होने गए थे. आरती समाप्त होने के बाद जब वह बाहर निकले तो उनकी बाइक वहां से गायब थी. इसके बाद उन्होंने आसपास काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. उन्होंने इस संबंध में जामताड़ा थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >