21 से 23 अप्रैल तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें : डीसी

जामताड़ा. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 को लेकर जामताड़ा जिला प्रशासन सतर्क हो गया है.

जामताड़ा. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 को लेकर जामताड़ा जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से उपायुक्त ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शुष्क दिवस घोषित करने का निर्देश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार, पश्चिम बंगाल की सीमा से पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले झारखंड के क्षेत्रों में 21 अप्रैल की शाम 6 बजे से 23 अप्रैल की शाम 6 बजे तक शुष्क दिवस लागू रहेगा. इस अवधि में शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. जामताड़ा जिला अंतर्गत इस आदेश के दायरे में कुल 9 शराब दुकानें आती हैं, जिन्हें निर्धारित अवधि के लिए बंद रखने का निर्देश दिया गया है. इनमें मिहिजाम, अफजलपुर, अंबा, महेशमुंडा, मोहनपुर, कुशबेदिया, मिहिजाम वन और मिहिजाम टू क्षेत्र की दुकानें शामिल हैं. प्रशासन ने सभी संबंधित दुकानदारों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >