इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मंत्री का किया अभिनंदन

आमबागान चौक के समीप राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी का इंडिया गठबंधन के नेताओं ने अभिनंदन किया.

नाला. प्रखंड मुख्यालय स्थित आमबागान चौक के समीप राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी का इंडिया गठबंधन के नेताओं ने अभिनंदन किया. कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पंकज झा सहित झामुमो नेता-कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर ग्रामीण विकास मंत्री का अभिनंदन किया. मंत्री ने कार्यकर्ता एवं नेताओं को गठबंधन सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक ले जाने को कहा, जिससे लाभुकों को लाभ मिल सके. कहा जानकारी के अभाव में लोग सभी योजनाओं से अनभिज्ञ हैं. इसके कारण वह लाभ नहीं ले पा रहे हैं. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष समर माजी, तपन तिवारी, गणेश मित्र, जितेंद्रनाथ मंडल, लक्ष्मीकांत बनर्जी, धरम माजी, काशीनाथ मंडल, शेख मुस्ताक आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >