पूर्णाहुति के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन

नाला. सात दिवसीय श्रीश्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा बिना किसी विघ्न-बाधा के पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया.

नाला. प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्रीश्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा बिना किसी विघ्न-बाधा के पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया. यह कुमीरदहा एवं कालीपाथर गांव के श्रद्धालुओं की ओर से आयोजित किया गया था. आयोजक कमेटी के राधु मंडल, उपप्रमुख समर माजि, भवसिंधु लायक ने पूर्णाहुति देकर यज्ञ का समापन किया. इस धार्मिक अनुष्ठान को बनारस के आचार्य परमात्मा पांडेय व उनके सहयोगी आचार्य ने संपन्न कराया. श्रद्धालु हवन-पूजन में भाग लेकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य के भागी बने. मालूम हो कि सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा, बांग्ला कीर्तन, लोकगीत शिल्पी बादल पाल ने प्रस्तुति दी. समापन के पश्चात आचार्य परमात्मा पांडेय ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से मन शांत होता है तथा आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है. मौके पर उज्ज्वल भट्टाचार्य, गुपिन सोरेन, मुखिया अजित मुर्मू, राजू दास, बाबलु भट्टाचार्य, जीतेन मंडल, गुरुपद मंडल, बनमाली मंडल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >