एलएडीसी ने कैदियों को न्याय प्रक्रिया से कराया अवगत

डालसा की ओर से मंडलकारा जामताड़ा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया.

जामताड़ा कोर्ट. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष व सचिव के निर्देश पर सोमवार को मंडलकारा जामताड़ा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एलएडीसी उत्तम कुमार ने कैदियों के उम्र और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. जेल में बंद बंदियों से भी बातचीत की और उन्हें न्याय प्रक्रिया की स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सरकारी अधिवक्ता मुहैया कराने की भी जानकारी दी गयी. मौके पर पीएलवी राजेश दत्त आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >