एसआइआर को लेकर बीएलओ के बीच किट वितरित

फतेहपुर. एसआइआर को लेकर प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीएलओ के बीच किट का वितरण किया गया.

फतेहपुर. एसआइआर को लेकर प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीएलओ के बीच किट का वितरण किया गया. यह वितरण बीडीओ प्रेम कुमार दास की उपस्थिति में हुआ. बीडीओ ने बताया कि सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. वे मतदाताओं के घरों पर निर्धारित स्टीकर चिपकाएंगे तथा आवश्यक जानकारी को रजिस्टर में दर्ज कर अद्यतन सूची तैयार करेंगे. इससे मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी. इससे पूर्व प्रखंड क्षेत्र के कुल 100 बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था, जिसमें उन्हें पुनरीक्षण कार्य की प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन और रिपोर्टिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी थी. प्रशिक्षण के आधार पर अब वे अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकेंगे. वितरित किए गए किट में बैग, टोपी, रजिस्टर, स्टांप सहित अन्य सामग्री शामिल है, जो फील्ड कार्य के दौरान बीएलओ के लिए उपयोगी सिद्ध होगा. मौके पर बीपीआरओ हरिपद रुईदास, जनसेवक उपेंद्र कुमार यादव, कालीदास टुडू सहित कई सुपरवाइजर, बीएलओ उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >