सेविका पद पर किरण कुमारी का हुआ चयन

नारायणपुर प्रखंड के मंझलाडीह गांव स्थित हरिजन टोला में आंगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर आमसभा हुई.

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड के मंझलाडीह गांव स्थित हरिजन टोला में आंगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर आमसभा हुई. इस दौरान बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ मुरली यादव एवं महिला पर्यवेक्षिका नियोती दास मौजूद थीं. अहर्ता रखने वाले उम्मीदवारों ने अपना अपना नामांकन किया. शैक्षणिक व प्र-शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों को प्रस्तुत कर दावेदारी प्रस्तुत किया. बीडीओ ने सभी के सामने गाइड लाइन के तहत चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया. कुल तीन महिलाओं ने दावेदारी की थी, जिसमें से शैक्षणिक प्रमाण-पत्र में सर्वाधिक प्राप्तांक लाने वाली महिला किरण कुमारी का चयन किया गया. मौके पर पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >