सड़क हादसे में करौं के बाइक सवार युवक की मौत

पुलिस ने मोबाइल एप से बाइक की जानकारी प्राप्त की. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बड़ासुनसुनडबरा गांव के समीप हुई घटना.

विद्यासागर. करमाटांड़-करौं रोड के बड़ासुनसुनडबरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. घटना के बारे में बताया जाता है कि गुरुवार देर शाम को बाइक सवार युवक अपनी बाइक से करमाटांड़ से करौं की ओर जा रहा था. तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गयी और युवक सड़क पर गिरकर दुर्घटना का शिकार हो गया. हादसा इतना गंभीर था कि गिरते ही युवक ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही करमाटांड़ थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरा बनाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. प्रारंभिक जांच में मोबाइल एप के जरिए बाइक की जानकारी प्राप्त की गयी, जिससे मृतक की पहचान विक्रम टुडू के रूप में हुई, जो देवघर जिले के करौं थाना क्षेत्र के कोचलापहाड़ी गांव का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, घटना को लेकर परिजनों में मातम छाया हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >