भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने कमलेश मंडल

युवा नेता कमलेश मंडल को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है. इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है.

जामताड़ा. युवा नेता कमलेश मंडल को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है. इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है. जामताड़ा नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष चंडी चरण दे, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, ओबीसी मोर्चा के नेता राजेंद्र राउत, रोथु दास आदि ने कमलेश मंडल को नये दायित्व के लिए बधाई दी है. वहीं चंडी चरण दे ने कहा कि कमलेश मंडल के मंत्री बनाए जाने पर भाजपा किसान मोर्चा संताल परगना में मजबूत स्तंभ बनकर उभरेगा. वहीं कमलेश मंडल ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसे और विश्वास के साथ हम जैसे साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है उसके लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के प्रति आभार प्रकट करता हूं. कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता प्रदेश सहित संताल परगना में संगठन को धारदार बनाना होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >