गढ़शिमला दक्षिण काली मंदिर में नाम यज्ञ सेवा हुआ संपन्न

काली मंदिर में बुधवार को धूमधाम के साथ नाम यज्ञ सेवा संपन्न हुआ.

जामताड़ा, कुंडहित प्रखंड के गढ़शिमला काली मंदिर में बुधवार को धूमधाम के साथ नाम यज्ञ सेवा संपन्न हुआ. इस वर्ष भी रामनवमी के शुभ अवसर पर गढ़शिमला दक्षिण कालीमंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया. पूजा को देखने के लिए आसपास के भक्त ही नहीं, पश्चिम बंगाल बिहार एवं दूरदराज से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्त सुबह ही नहा-धोकर मंदिर पहुंचे और मां दक्षिणा काली की विशेष पूजा कर उपवास रखा. विशेष पूजा और महायज्ञ के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण किया गया. वहीं देर रात तक बीरभूम जिले के पंचाड़ा निवासी कीर्तनिया डॉ राज शंकर मंडल एवं कीर्तनिया कृपामय भट्टाचार्य द्वारा हरिनाम संकीर्तन परिवेशन किया गया. विस अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि इस वर्ष भी गढ़शिमला दक्षिण काली मंदिर में नाम यज्ञ सेवा का आयोजन किया गया है. हर बार आने का प्रयास करता हूं. इस बार संयोग से घर पर मौजूद था और मुझे पता चला और माथा टेकने आ गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >