झामुमो प्रत्याशी ने आमलाजुड़ी में चलाया जनसंपर्क अभियान

झामुमो प्रत्याशी रवींद्रनाथ महतो ने शुक्रवार को आमलाजुड़ी, डुमरिया, टेसजोड़िया (मंडलटोला), टेसजोड़िया आदि गांव में जनसंपर्क किया.

नाला. इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी रवींद्रनाथ महतो ने शुक्रवार को आमलाजुड़ी, डुमरिया, टेसजोड़िया (मंडलटोला), टेसजोड़िया आदि गांव में जनसंपर्क किया. जनसंपर्क के दौरान उन्होंने पांच साल में विधानसभा क्षेत्र में हुए जनकल्याणकारी कार्य को गिनाया. मौके पर कई लोगों ने झामुमो का दामन थामा. इस अवसर पर रवींद्रनाथ महतो ने सभी को शुभकामनाएं दी और पार्टी के हित में कार्य करने की अपील की. उन्होंने नये सदस्यों को झामुमो का पट्टा देकर सम्मानित किया. मौके पर सुनील दास, मड़िराम माजि, प्रबोध मंडल, गुलशन अली, शेख मुरसालिम, शेख जियाबुल, बालक हांसदा, राम हांसदा, जयसिंह सोरेन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >