Jharkhand News: गुवाहाटी एनसीबी का नाला में छापा, 12.80 लाख रुपये और कई हथियार बरामद

Jharkhand News: झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला में गुवाहाटी एनसीबी की टीम ने छापेमारी कर 12.80 लाख रुपए, पिस्टल और कारतूस बरामद किए. जानें पूरा मामला.

Jharkhand News: गुवाहाटी एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) की टीम ने अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य के घर नाला थाना क्षेत्र के सूर्यापानी गांव में छापेमारी की. गांजा तस्करी का आरोपी सूर्यापानी निवासी कालीपदो भंडारी मौके से फरार हो गया. एनसीबी की टीम ने छापेमारी में कालीपदो के घर से 7.65 एमएम की पिस्टल, 9 जिंदा गोली, एक 5.5 एमएम एयर गन और 12 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद किया है.

गांजा तस्करी मामले में एनसीबी को थी कालीपदो की तलाश

शनिवार को एसपी अनिमेष नैथानी ने प्रेस वार्ता की. उन्होंने बताया कि 16 मार्च, 2024 को एनसीबी के अधिकारियों ने गुवाहाटी में 1020 किलो गांजा के साथ वाहन चालक को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार चालक की निशानदेही पर एनसीबी को उससे जुड़े एक सदस्य कालीपदो भंडारी के जामताड़ा में होने की सूचना मिली.

2 दिन पहले ही नाला पहुंच गई थी एनसीबी की टीम

शुक्रवार को गुवाहाटी की एनसीबी टीम और जामताड़ा पुलिस के संयुक्त अभियान में उक्त अभियुक्त के नाला थाना स्थित सूर्यापानी गांव में छापामारी की गयी. उसके घर से पिस्टल, गोली, एयर गन और 12 लाख 80 हजार रुपये बरामद किये गये. एसपी ने बताया कि नारकोटिक्स विभाग की टीम दो दिन पूर्व ही नाला पहुंची थी और इस संदर्भ में हमें जानकारी उपलब्ध करायी गयी.

छापेमारी से पहले ही फरार हो गया कालीपदो भंडारी

बताया कि एनसीबी टीम के अधिकारी मोहन राय, नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, नाला थाना प्रभारी सहित सशस्त्र बल एनसीबी के साथ छापेमारी अभियान में शामिल हुए. पूर्व में जानकारी मिली थी कि वांछित अभियुक्त कालीपदो भंडारी अपने घर में छिपा हुआ है, परंतु जब पुलिस ने वहां छापामारी की, तो वह घर से फरार हो चुका था. उक्त अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होना कहीं न कहीं किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह की तरफ इशारा कर रहा है.

नाला में कहां हुई छापेमारी

नाला थाना क्षेत्र के सूर्यापानी गांव में आरोपी कालीपदो भंडारी के घर में छापेमारी की गई.

नाला में किस मामले में हुई छापामारी

16 मार्च को गुवाहाटी में 1,020 किलो गांजा जब्त किया गया था. इस मामले में गुवाहाटी पुलिस को कालीपदो भंडारी की तलाश थी. कालीपदो भंडारी मौके से फरार हो गया.

कालीपदो के घर से क्या-क्या जब्त हुआ

कालीपदो महतो के घर से कई चीजें जब्त हुईं. 12.80 लाख रुपये के साथ-साथ पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुए हैं. बरामद सामानों की लिस्ट इस प्रकार है :
– 7.65 एमएम की पिस्टल
– 9 जिंदा गोली
– एक 5.5 एमएम एयर गन
– 12.80 हजार रुपये नकद

Also Read : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग केस में CBI ने रांची में मारा छापा, कई दस्तावेज जब्त

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >