पूर्व बीडीओ के बंद घर से नकद समेत जेवरात की चोरी

मिहिजाम रोड स्थित बंद घर से डेढ़ लाख नकद समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है.

जामताड़ा. मिहिजाम रोड स्थित बंद घर से डेढ़ लाख नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है. जामताड़ा के पूर्व बीडीओ जहिर आलम ने जामताड़ा थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में बताया है कि छह जून से उनका घर बंद था. आठ जून को आया तो देखा कि दरवाजा खुला है. घर के गोदरेज में रखे तीन सोने का कंगन, तीन सोने का चेन व तीन साेने की अंगूठी समेत डेढ़ लाख नकद की चोरी हो गयी है. इस संबंध में जामताड़ा थाना कांड संख्या 81-2024 दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >