जामताड़ा नपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का हुआ सम्मान

जामताड़ा. नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के सम्मान में मिलन सह स्वागत समारोह का आयोजन हुआ.

संवाददाता, जामताड़ा. शहर के सरखेलडीह में समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता के आवास पर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के सम्मान में मिलन सह स्वागत समारोह का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहनलाल बर्मन, नित्य गोपाल सिंह शामिल हुए. नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से समाज के अंतिम पायदान से आने वाली ज्योत्सना देवी को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना. नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष ज्योत्सना देवी का अभिनंदन पूरे सम्मान के साथ किया गया. जामताड़ा के पार्षदों ने ज्योत्सना देवी को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनकर मिसाल कायम किया है. कहा यह चयन केवल एक पद की नियुक्ति नहीं, बल्कि सामाजिक समावेश और समान अवसर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. जामताड़ा के जनप्रतिनिधियों ने यह संदेश दिया कि जब नीयत मजबूत हो, तो लोकतंत्र केवल चुनावी प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज को जोड़ने और आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन जाता है. समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता, अधिवक्ता मोहन लाल बर्मन ने भी संबोधित किया. मौके पर वार्ड पार्षद अजय सिंह, अशोक साव, सुनिका देवी, विजय राउत, दिनबंधु सिंह, उत्तम कुमार रवानी, पूर्व वार्ड पार्षद सुनील बाउरी, सुभाष सिंह, राकेश दास सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >