एसटी-एससी से जुड़े मामले में विधायक इरफान को हाइकोर्ट से मिली जमानत

शिकायतवाद दर्ज करने वाली महिला की ओर से लगाये गये आरोप को बेबुनियाद बताया गया

जामताड़ा. जामताड़ा से जुड़े एसटी/एससी मामले में जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी को सोमवार को झारखंड हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. इस संबंध में विधायक ने बताया कि कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को मंजूर कर ली है. सुनवाई के दौरान विधायक डॉ इरफान अंसारी की ओर से शिकायतवाद दर्ज करने वाली महिला की ओर से लगाये गये आरोप को बेबुनियाद बताया गया. कहा गया कि महिला के समर्थन में जिन लोगों ने गवाही दी थी. वह किसी खास राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता थे. विधायक को षड्यंत्र के तहत इस मामले में फंसाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >