जल सहियाओं ने मतदाताओं को किया जागरूक

बीडीओ के नेतृत्व में निकाली गयी मतदाता जागरुकता रैली

कुंडहित. मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. मंगलवार की सुबह कुंडहित बीडीओ जमाले राजा के नेतृत्व में जलसहियाओं ने जागरुकता रैली निकालकर प्रखंड मुख्यालय का भ्रमण किया. लोगों को मताधिकार के उपयोग के बाबत प्रेरित किया. रैली की समाप्ति पर प्रखंड परिसर में जलसहियाओं को शपथ दिलायी गयी. साथ ही उन्हें क्षेत्र के लोगों को मताधिकार के बाबत जागरूक करने का निर्देश दिया गया. प्रखंड सभागार में कृषक मित्रों तथा ग्राम प्रधानों की बैठक हुई. इस दौरान सभी को शपथ दिलाकर अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया गया. कार्यक्रम में एसबीएमजी के प्रखंड समन्वयक रफीक हुसैन, आईएसएम के प्रखंड समन्वयक आशीष गोप, जल सहिया बुलटी चौधरी के अलावे तमाम प्रतिभागियों की भूमिका सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >