बुजुर्गों की सेवा और सम्मान करना हमारा कर्तव्य : बीडीओ

नारायणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित इल्डर्स क्लब में मंगलवार को विश्व बुजुर्ग दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

नारायणपुर. नारायणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित इल्डर्स क्लब में मंगलवार को विश्व बुजुर्ग दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ मुरली यादव ने किया. उन्होंने कहा कि हमें बुजुर्गों की सेवा और सम्मान करना चाहिए. इस क्लब के माध्यम से बुजुर्गों को उचित स्थान मिला है. अपने दुख-सुख को एक दूसरे के साथ साझा करते हैं. क्लब में बुजुर्गों की एकाकीपन दूर करने के लिए मनोरंजन के कई प्रकार के साधन हैं. इस क्लब को और विकसित किया जायेगा. क्लब के अध्यक्ष नारायण पोद्दार ने कहा क्लब का बेहतर रूप से संचालन हो. इसके लिए समय-समय पर बैठक होती है. समय-समय पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन होता है. बीडीओ ने बुजुर्गों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर इदरीश अंसारी, सहदेव मंडल, जागेश्वर रजवार, यशोमती देवी, नुनुलाल रजवार, प्राण राय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >