जामताड़ा में निर्माणाधीन पुल में अनियमितता उजागर, डीसी ने की जांच

जामताड़ा. जामताड़ा में एनएच- 419 पर पुल निर्माण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है.

संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा में एनएच- 419 पर निर्माण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है. बुधुडीह के पास निर्माणाधीन पुलिया के बनते ही टूटने की खबर प्रभात खबर ने बुधवार के अंक में प्रकाशित किया था. इसके बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया. उपायुक्त रवि आनंद, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार व अंचल अधिकारी अबिश्वर मुर्मू ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया. जांच के दौरान पुलिया निर्माण में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गई, जिस पर उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित जेइ को कड़ी फटकार लगाई. टीम ने सोनबाद में निर्माणाधीन पुल का भी जायजा लिया. इसके अलावा स्पेशल डिवीजन के अंतर्गत चेंगाईडीह में बन रहे पुल का भी निरीक्षण किया गया, यहां भी भारी अनियमितताएं सामने आई. उपायुक्त रवि आनंद ने बताया कि पुलिया निर्माण को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर विभिन्न विभागी अभियंताओं द्वारा संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में अनियमितताएं स्पष्ट रूप से सामने आई है और संबंधित विभाग को जल्द विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं. रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि स्टेट हाईवे-419 एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना है, जो धनबाद से जामताड़ा होते हुए पश्चिम बंगाल की सीमा तक जुड़ने वाली है. कई स्थानों पर पुल एवं पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >