चंद्रढिपा पहाड़ी टोला की बदलेगी तस्वीर, पक्की सड़क का शुरू हुआ काम; मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया शिलान्यास

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने चंद्रढिपा पहाड़ी टोला के लिए सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर विकास की ओर एक और कदम बढ़ाया है. इस नई सड़क से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी और वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे.

प्रतिनिधि, मिहिजाम : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को सहरडाल से चंद्रढिपा पहाड़ी टोला तक सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन व शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि चंद्रढिपा पहाड़ी टोला के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग की थी. उनसे वादा किया था कि जल्द पक्की सड़क बनायी जायेगी. आज उसी वादे को पूरा करने की दिशा में काम शुरू किया गया है.

ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की सुविधा

मंत्री ने कहा कि सड़क बनने से गरीब आदिवासी परिवारों के बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा. उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क बनने से ग्रामीणों को आने-जाने में सहूलियत होगी.

विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्य

मंत्री ने कहा कि जामताड़ा में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा और बिजली समेत विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य चल रहे हैं. करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से चौरंगी मोड़ से पोखरिया मोड़ तक एनएच बाईपास का काम भी प्रगति पर है. डिग्री कॉलेज, महिला डिग्री कॉलेज और मेंझिया मेडिकल कॉलेज जैसी योजनाएं क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी.

गुणवत्तापूर्ण कार्य का निर्देश

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संवेदक व अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की बात कही.

ग्रामीणों ने जताया आभार

चंद्रढिपा मुखिया देविसन हांसदा ने मंत्री को विकास पुरुष बताते हुए सड़क की सौगात के लिए आभार जताया. उन्होंने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जाहिर की.

मौके पर मनु राणा, जियाराम हांसदा, निशापति हांसदा, सुशील मुर्मू, निर्मल हांसदा, मास्टर दाऊद अंसारी, ताहिर अंसारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >