…अगर ऐसा हुआ होगा तो भाभी से माफी मांगता हूं, बखेड़ा खड़ा होने पर बोले मंत्री इरफान अंसारी

Irfan Ansari: इरफान अंसारी ने सीता सोरेन से माफी मांग ली है, उन्होंने कहा कि मैंने कहीं भी उनका नाम लिया हो तो जो कहेंगे वो करने के लिए मैं तैयार हूं.

जामताड़ा : जामताड़ा से कांग्रेस के प्रत्याशी इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने रविवार को विवादित बयानवाले मुद्दे पर सीता सोरेन से माफी मांगी है. इरफान ने प्रेस वार्ता कर कहा : मैंने अपने बयान में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन का नाम तक नहीं लिया है. मैं भाभी सीता सोरेन से कहना चाहता हूं कि वे उस वीडियो को देख लें, कहीं भी मैंने उनका नाम लिया हो, तो जो कहेंगे, वह मैं करने को तैयार हूं. फिर भी लगता है कि ऐसा हुआ होगा, तो इरफान अपनी भाभी से माफी मांगता है.

इरफान अंसारी बोले- मैं आदिवासियों का बहुत सम्मान करता हूं

इरफान अंसारी ने कहा कि मैं आदिवासियों का सम्मान करता हूं, माताओं का सम्मान करता हूं. लेकिन आप (सीता सोरेन) जिस पार्टी में गयीं हैं, उस पार्टी के नेताओं ने गुरुजी को कालिख पोतने की बात की. भाजपा के लोगों ने हेमंत को जेल भेजा. उस दिन सीता सोरेन भाजपा नेताओं के साथ मिठाई खा रही थीं. ऐसी बातें बोलना नहीं चाहता, बार-बार कह रहा हूं कि उस चैप्टर को क्लोज कीजिए. मैदान में लड़ाई लड़िए. जनता फैसला करेगी. फिर भी उनको लगता है कि मैंने ऐसा बोला होगा, तो माफी मांगता हूं.

Also Read: निशिकांत दुबे ने किया बड़ा ऐलान, अगर BJP जीती चुनाव तो आदिवासियों को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >