सीएचसी में सर्जन अगर सर्जरी नहीं करते हैं तो अविलंब बंद करें वेतन : डीसी

जामताड़ा. समाहरणालय स्थित सभागार में डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों की बैठक हुई.

संवाददाता, जामताड़ा. समाहरणालय स्थित सभागार में डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों की बैठक हुई. डीसी ने मैटरनल हेल्थ में एएनसी चेकअप, संस्थागत प्रसव, डेटा प्रविष्टि, कुल लक्ष्य एवं लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति की समीक्षा की. विभिन्न डेटा प्रविष्टि में लापरवाही परिलक्षित होने पर सभी एमओआइसी को कड़ी फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यों में जिले का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं है, सभी एमओआइसी व कर्मी अपनी कार्यशैली को सुधारें, अन्यथा कार्रवाई की जायेगी. वहीं, बीसीजी कवरेज में कमी को देखते हुए नाराजगी जाहिर की. नाला एमओआइसी ने बताया कि सीएचसी में प्रतिनियुक्त सर्जन लगातार नहीं रहते हैं, उनके द्वारा सर्जरी भी नहीं की जाती है. इस पर डीसी ने कहा कि अगर उनके द्वारा सर्जरी नहीं की जाती है तो उनका वेतन अविलंब बंद करें. विभाग को रिपोर्ट भेज दें. आयुष्मान भारत योजना में जिले में कुल लक्ष्य से काफी कम आयुष्मान कार्ड बनाए जाने एवं प्लास्टिक कार्ड नहीं दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की. ओपीडी में आने वाले मरीजों सहित अन्य अर्हताधारी लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने को कहा. आभा कार्ड भी बनाने का निर्देश दिया. बताया गया कि वर्तमान में पीपीपी मोड पर सदर अस्पताल में डायलिसिस सेंटर संचालित है. वह मानक के अनुरूप संचालन नहीं हो रहा है, जिस पर डीसी ने विभागीय स्तर से डायलिसिस सेंटर खोलने के लिए स्थल चयन करने को कहा. भवन प्रमंडल से प्राक्कलन तैयार कराने का निर्देश दिया. मौके पर सीएस डॉ शिव प्रसाद मिश्रा, डब्लूएचओ के डॉ दीपक सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >