लोगों को नौकरी मिलने का अधिकार दिलाकर रहूंगा : जयराम महतो

स्थानीय नियोजन नीति के आधार पर नौकरी मिलने का अधिकार नहीं दिलाऊंगा तब तक मेरा संघर्ष जारी रहेगा. उक्त बातें डुमरी विधायक जयराम महतो ने गुरुवार को नारायण पुर में कही.

नारायणपुर. जब तक झारखंड राज्य के प्रत्येक मूलवासी को जल, जंगल और जमीन व स्थानीय नियोजन नीति के आधार पर नौकरी मिलने का अधिकार नहीं दिलाऊंगा तब तक मेरा संघर्ष जारी रहेगा. हमने लड़ाई और संघर्ष यहां के स्थानीय लोगों के हक और अधिकार के लिए शुरू किया था. मेरा आंदोलन सड़कों से शुरू हुआ और सदन तक पहुंचा. उक्त बातें डुमरी विधायक जयराम महतो ने गुरुवार को नारायणपुर में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कही. दरअसल डुमरी विधायक सड़क मार्ग से नाला जा रहे थे. नारायणपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ता विनोद भंडारी, मदन मंडल, मंतोष महतो, चेतन राय आदि ने माला पहनकर उनका स्वागत किया. विधायक जयराम महतो ने कहा कि आज सीजीएल परीक्षा रद्द करने को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं. इस आंदोलन की आवाज मैंने सदन में भी गर्मजोशी के साथ उठाया था. सरकार को यहां के छात्रों के हित में कम करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >