नारायणपुर में एचपीवी वैक्सीनेशन 30 मार्च से : सीओ

नारायणपुर. प्रखंड क्षेत्र में 30 मार्च से शुरू होने वाले एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को लेकर बुधवार को सीओ कार्यालय में टास्क फोर्स की बैठक हुई.

नारायणपुर. प्रखंड क्षेत्र में 30 मार्च से शुरू होने वाले एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को लेकर बुधवार को सीओ के कार्यालय में टास्क फोर्स की बैठक हुई. अध्यक्षता देवराज गुप्ता ने की. बैठक में सीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरनव चक्रवर्ती, बीपीएम अखिलेश कुमार सिंह, बीपीओ अनामिका हांसदा, महिला पर्यवेक्षिका नियोती दास आदि शामिल हुए. डॉ अरनव चक्रवर्ती ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग 30 मार्च से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलायेगा. इस अभियान के सफल संचालन में विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका अहम है. लक्षित आयु वर्ग के किशोरियों को चिह्नित कर समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जायेगा. बैठक में टीकाकरण से संबंधित माइक्रोप्लान, जागरुकता अभियान, अभिभावकों की सहमति, कोल्ड चेन व्यवस्था समेत टीम गठन पर चर्चा की गयी. आंगनबाड़ी सेविकाओं से क्षेत्रवार सहयोग सुनिश्चित लेने का निर्णय लिया गया. बताया कि एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित एवं प्रभावी टीका है, जो ह्यूमन पैपिलोमावायरस संक्रमण से बचाव करता है. यह मुख्य रूप से महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में सहायक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >