सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अस्पताल से किया.

– 29 जून तक सदर अस्पताल सहित 09 सीएचसी/पीएचसी में चलेगा अभियान सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा के लिए प्रभावी है एचपीवी टीका : डीसी संवादाता, जामताड़ा. डीसी रवि आनंद ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अस्पताल से किया. इस अवसर पर डीसी ने जिले के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि पात्र आयु वर्ग की सभी बालिकाओं को इस महत्वपूर्ण टीके से अवश्य लाभान्वित कराएं, ताकि भविष्य में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 29 जून तक सदर अस्पताल के अलावा 09 सीएचसी/पीएचसी सेंटरों में लक्षित 8101 बच्चियों को टीका प्रदान किया जायेगा. इसके लिए सभी चिह्नित वैक्सीनेशन सेंटरों में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. कहा कि एचपीवी टीका भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है, जिसका प्रमुख कारण मानव पैपिलोमा विषाणु के संक्रमण को माना जाता है. उन्होंने टीकाकरण से पूर्व एवं पश्चात बरते जाने वाली सावधानियों एवं मार्गदर्शिका के अनुरूप टीका लगाने को कहा. टीके को लेकर फैली भ्रांतियों पर रोक लगाने एवं ज्यादा से ज्यादा जागरुकता फैलाने के लिए समुचित प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने काे कहा. वहीं, सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा ने बताया कि टीका लगाने के बाद बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर पहचान चिह्न भी लगाया जायेगा, जिससे टीकाकरण की निगरानी और पहचान में सुविधा हो सके. इस दौरान पात्र आयु वर्ग 14 वर्ष से ऊपर एवं 15 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों को चिकित्सकों की मौजूदगी में मेडिकल टीम के द्वारा टीका लगाया गया. मौके पर डीआरसीएचओ डॉ निलेश कुमार, डीएस डॉ दिनेश प्रसाद, डीपीएम प्रदीप कुमार महतो, वीसीसीएम अंतेश आनंद, एचएम उज्ज्वल कुमार सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >