45 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत, शोकाकुल परिवार से मिले मंत्री डॉ. इरफान अंसारी; आर्थिक मदद का दिया भरोसा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 45 वर्षीय जितेंद्र हेंब्रम के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. मंत्री ने पीड़ित परिवार से मिलकर आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया और कहा कि जरूरतमंदों का सहारा बनना उनका उद्देश्य है.

प्रतिनिधि, विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी जितेंद्र हेंब्रम (45 वर्ष) के अचानक हृदयाघात से निधन की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी तत्काल उनके घर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की.

अचानक हार्ट अटैक से परिवार में मातम

परिजनों ने मंत्री को बताया कि अचानक हार्ट अटैक आने के कारण परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला. इतनी कम उम्र में परिवार के सदस्य को खोने का दर्द बेहद पीड़ादायक था. परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है.

परिवार को आर्थिक सहायता का भरोसा

परिवार की स्थिति देखकर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भावुक हो गए. उन्होंने अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि दुख देखा नहीं जाता, दुख में किसी के साथ खड़ा होना और जरूरतमंद का सहारा बनना ही मेरा एकमात्र उद्देश्य है. गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना मेरा कर्तव्य है.

हृदय रोगों की रोकथाम पर होगा मंथन

मंत्री ने कहा कि हार्ट अटैक और हृदय संबंधी बीमारियां आज देश में गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं. कम उम्र में भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं. स्वास्थ्य विभाग की बैठक बुलाकर हृदय रोगों की रोकथाम, जागरूकता, समय पर जांच और बेहतर उपचार की व्यवस्था को लेकर ठोस निर्णय लिया जाएगा.

ये रहे मौजूद

मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष हरिबास्की, अमुखिया सिद्धेश्वर हेंब्रम, तनवीर अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >