संवाददाता, जामताड़ा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार और डिजिटल हेल्थकेयर को जन-जन तक पहुँचाने में वाले जामताड़ा के चिकित्सक डॉ दुर्गेश झा को उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से नवाजा है. यह सम्मान उन्हें ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवाओं में निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया. यह सम्मान ई-संजीवनी टेली मेडिसिन कार्यक्रम, रांची, आइपीएच ऑडिटोरियम, एनएचएम कैंपस में आयोजित समारोह में दिया गया. मंत्री ने डॉ दुर्गेश झा को प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए कहा कि डॉ दुर्गेश झा ने डिजिटल स्वास्थ्य सुविधा को गाँव-गाँव तक पहुँचाने में मिसाल पेश की है. उनकी सेवा भावना, विशेषज्ञता और समर्पण झारखंड के लिए गर्व की बात है. डॉ दुर्गेश झा लगातार ई-संजीवनी प्लेटफॉर्म के माध्यम से हजारों मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दे रहे हैं. उन्होंने वर्ष 2024-25 में 65,000 मामलों का सफलतापूर्वक इलाज व परामर्श किया. वर्ष 2025-26 में 69,000 मामलों का परामर्श और समाधान किया. डॉ दुर्गेश झा ने करीब 1,34,000 से अधिक मरीजों को सीधे डिजिटल माध्यम से चिकित्सा सहायता प्रदान की है.
स्वास्थ्य मंत्री ने डॉ दुर्गेश झा को उत्कृष्ट सेवा का दिया पुरस्कार
जामताड़ा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जामताड़ा के चिकित्सक डॉ दुर्गेश झा को उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से नवाजा है.
