विद्यासागर. सरस्वती शिशु मंदिर मट्टांड (झिलुवा) में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शुभारंभ प्रधानाचार्य जगजीत कुमार आचार्य, रामदेव मंडल, महादेव मंडल, जितेंद्र मंडल, धनेश्वर मंडल, सुधीर मंडल, शंकर मंडल, कुलेश्वर मंडल, संजय मंडल, रीना देवी, प्रदीप दास, प्रीति कुमारी, पूजा देवी ने संयुक्त रूप से किया. कैंप में ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच की गयी. बच्चों को जांचोपरांत आयरन की दवा दी गयी ओर ओआरएस का वितरण किया गया. प्रधानाध्यापक ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का उद्देश्य स्वास्थ्य के बारे में जागरुकता पैदा करना है. स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है. मानसिक संतुलन को बनाए रखने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए.
सरस्वती शिशु मंदिर में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर
विद्यासागर. सरस्वती शिशु मंदिर मट्टांड (झिलुवा) में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया.
