बंद चापानल व जलमीनारों की करायें मरम्मत

नारायणपुर. पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत पबिया पंचायत में शुक्रवार को बैठक हुई.

नारायणपुर. पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत पबिया पंचायत में शुक्रवार को बैठक हुई. बैठक में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सभी वार्ड सदस्य, ग्रामीणों एवं जलसहिया शामिल हुईं. इस दौरान पंचायत क्षेत्र में बंद पड़े चापानल, जलमीनार एवं पेयजल कूप की विस्तृत सूची तैयार की गयी. वहीं, प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण भी किया. इस क्रम में पाया कि कई जलमीनारों का मोटर खराब है. कई चापानल भी अनुपयोगी स्थिति में है. सभी खराब पेयजल स्रोतों की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया. पेयजल विभाग के कनीय अभियंता संतोष कुमार महतो एवं प्रखंड समन्वयक लाल मोहम्मद को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >